नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक संदेश में कहा, “केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्टरी में हुई दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।” श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन मुआवजे की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण उल्लेखनीय है कि केरल के त्रिशूर के मुंडाथिकोड में पटाखा फैक्टरी में आज हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। इस लाइसेंसी निर्माण इकाई में फिलहाल बचाव कार्य जारी है। Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर, जानें, किस राशि को लाभ और किसे रहना होगा सावधान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक संदेश में कहा, “केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्टरी में हुई दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।”
मुआवजे की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि केरल के त्रिशूर के मुंडाथिकोड में पटाखा फैक्टरी में आज हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। इस लाइसेंसी निर्माण इकाई में फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।