⚡
Breaking News

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

4 Min Read

—‘ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः’ के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने किए दर्शन-पूजन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

SHAILFORD
विज्ञापन

वाराणसी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चौक स्थित चित्रघंटा गली में माता के दरबार में भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मां के विग्रह के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लक्खी चौतरा तक लगी रही। भक्तों ने अपनी बारी आने पर ‘ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः’ मंत्र का जाप करते हुए माता के चरणों में नारियल और चुनरी अर्पित की तथा सुख-समृद्धि, पारिवारिक शांति और संतान की मंगलकामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘सांचे दरबार की जय’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजता रहा।

j alankar
विज्ञापन

इससे पहले भोर में महंत की देखरेख में माता के विग्रह को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद देवी को नवीन वस्त्र धारण कराकर विधिवत शृंगार किया गया। भोग अर्पित करने के बाद मंगला आरती हुई और मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।

DOON
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा की आराधना से मिलती है निर्भयता और शक्ति

नवरात्र के तीसरे दिन पूजित मां चंद्रघंटा को आदिशक्ति का सौम्य और शक्तिशाली स्वरूप माना जाता है। उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसी कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। देवी की दस भुजाएं हैं, जिनमें खड्ग, बाण और गदा सहित विभिन्न अस्त्र-शस्त्र धारण किए हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनके घंटे की प्रचंड ध्वनि से असुर भयभीत हो उठते हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मान्यता है कि जब असुरों के बढ़ते प्रभाव से देवता त्रस्त हो गए, तब आदिशक्ति ने मां चंद्रघंटा के रूप में अवतार लेकर उनका संहार किया और देवताओं को संकट से मुक्ति दिलाई। देवी के इस स्वरूप की आराधना से साधक को भय से मुक्ति, साहस और शक्ति प्राप्त होती है। आध्यात्मिक मान्यताओं में मां चंद्रघंटा का संबंध मणिपुर चक्र से बताया गया है, जबकि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार उनका संबंध मंगल ग्रह से है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

माता की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु मंदिर में पीतल की घंटी अर्पित करने के साथ अनाज, जैसे गेहूं और चावल, तथा धन का दान भी करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक की गई पूजा-अर्चना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

चौथे दिन मां कूष्मांडा के दर्शन-पूजन की परंपरा

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा के मंदिर में दर्शन-पूजन का विधान है। इस बार दस दिवसीय नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं को मां के दर्शन-पूजन का अवसर दो दिनों तक मिलेगा। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भक्तों को दुखों से मुक्ति मिलती है। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं। उनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा सुशोभित हैं। देवी के आठवें हाथ में जपमाला धारण करने की मान्यता है। मां कूष्मांडा को सृष्टि की सृजनकर्ता और जगत का पालन करने वाली देवी के रूप में भी पूजा जाता है। नवरात्र के चौथे दिन उनके दर्शन-पूजन के लिए काशी के दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕