Chhapra: जन्माष्टमी के अवसर पर 5 सितंबर को नगरपालिका चौक पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में कान्हा, राधा तथा बलराम जी की आकर्षक वेशभूषा में आने वाले नन्हे बच्चों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजक राहुल मेहता ने बताया कि बच्चों में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों की वेशभूषा को लेकर विशेष आकर्षण रहेगा।
वहीं, कार्यक्रम में महिलाओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है, ताकि वे सहजता के साथ पूरे कार्यक्रम का आनंद ले सकें।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार एवं बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भक्तिमय वातावरण के साथ-साथ बच्चों और महिलाओं के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।


















