Breaking News

बेरुई में कलश यात्रा के साथ श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 18 मई (हि.स.)। बनियापुर प्रखंड के बेरुई स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य और भक्तिमय माहौल में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

यज्ञ की शुरुआत विशाल जलभरी शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा बेरुई गांव के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पूरब टोला स्थित पोखर पहुंची। वहां देव नारायणाचार्य जी महाराज की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जलभरी की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक, कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामकथा, रासलीला और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें