पटना, 18 अप्रैल (हि.स.)। बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र आगामी 24 अप्रैल 2026 को बुलाया गया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र केवल एक दिन का होगा और सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नई सरकार को इसी दिन सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आह्वान-पत्र में सभी विधायकों से समय पर सदन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि कार्यवाही निर्धारित समय पर शुरू होगी और सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस विशेष सत्र में नई सरकार के गठन से जुड़े कई अहम कार्य पूरे किए जाएंगे। इसमें विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव, बहुमत परीक्षण और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं शामिल हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला विधानसभा सत्र होगा, जिसमें वे सदन में मुख्यमंत्री के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी पहली बार इस भूमिका में नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी संविधान और संसदीय परंपरा के अनुसार, जब भी नई सरकार बनती है या मुख्यमंत्री बदलता है, तो उसे सदन में फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) के जरिए यह साबित करना होता है कि उसके पास विधायकों का पर्याप्त समर्थन है। बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 विधायकों का समर्थन आवश्यक होता है। वर्तमान स्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास स्पष्ट बहुमत है, जिससे सम्राट चौधरी सरकार को बहुमत साबित करने में किसी प्रकार की बाधा आने की संभावना कम है। विधानसभा में दलीय स्थिति: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान राजग गठबंधन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी – 89, जनता दल (यूनाइटेड) – 85, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) – 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा – 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 4। कुल मिलाकर राजग को लगभग 201–202 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन वहीं विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल – 25, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 6, भाकपा (माले) – 2, भाकपा (मार्क्सवादी) – 1, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के 1 सदस्य हैं। अन्य दलों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – 5 और बहुजन समाज पार्टी का एक विधायक है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि बिहार विधानसभा में संख्याबल के आधार पर राजग की नई सरकार मजबूत स्थिति में है और 24 अप्रैल को होने वाला बहुमत परीक्षण औपचारिकता भर साबित हो सकता है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 18 अप्रैल (हि.स.)। बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र आगामी 24 अप्रैल 2026 को बुलाया गया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र केवल एक दिन का होगा और सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नई सरकार को इसी दिन सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।
विज्ञापन
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आह्वान-पत्र में सभी विधायकों से समय पर सदन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि कार्यवाही निर्धारित समय पर शुरू होगी और सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।
1 / 3
विज्ञापन
इस विशेष सत्र में नई सरकार के गठन से जुड़े कई अहम कार्य पूरे किए जाएंगे। इसमें विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव, बहुमत परीक्षण और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं शामिल हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला विधानसभा सत्र होगा, जिसमें वे सदन में मुख्यमंत्री के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी पहली बार इस भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
संविधान और संसदीय परंपरा के अनुसार, जब भी नई सरकार बनती है या मुख्यमंत्री बदलता है, तो उसे सदन में फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) के जरिए यह साबित करना होता है कि उसके पास विधायकों का पर्याप्त समर्थन है।
बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 विधायकों का समर्थन आवश्यक होता है। वर्तमान स्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास स्पष्ट बहुमत है, जिससे सम्राट चौधरी सरकार को बहुमत साबित करने में किसी प्रकार की बाधा आने की संभावना कम है।
वहीं विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल – 25, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 6, भाकपा (माले) – 2, भाकपा (मार्क्सवादी) – 1, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के 1 सदस्य हैं।
अन्य दलों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – 5 और बहुजन समाज पार्टी का एक विधायक है।
ऐसे में जानकारों का मानना है कि बिहार विधानसभा में संख्याबल के आधार पर राजग की नई सरकार मजबूत स्थिति में है और 24 अप्रैल को होने वाला बहुमत परीक्षण औपचारिकता भर साबित हो सकता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।