पटना, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर का आंतरिक कलह अब बाहर आ गया है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले सोशल मीडिया पर बयान देने के बाद एक बार फिर से उन्होंने अपनी बात साझा की है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उन्होंने अपने पिता को किडनी दी, जिसे लेकर उनके घर में उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपने भाई और उनके हरियाणवी दोस्तों पर निशाना साधा है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ” कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी। सभी बेटी – बहन, जो शादीशुदा हैं, उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं। अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे। सभी बहन – बेटियां अपना घर – परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें। सिर्फ अपने बारे में सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया, जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती, कभी ना करें, किसी के घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो।” पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी रोहिणी आचार्य के इस बयान से यह साफ है कि लालू यादव के परिवार में सब कुछ सामान्य नहीं है। परिवार में आंतरिक कलह चल रही है। इसके पूर्व लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखाया था। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर का आंतरिक कलह अब बाहर आ गया है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले सोशल मीडिया पर बयान देने के बाद एक बार फिर से उन्होंने अपनी बात साझा की है।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उन्होंने अपने पिता को किडनी दी, जिसे लेकर उनके घर में उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपने भाई और उनके हरियाणवी दोस्तों पर निशाना साधा है।
रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ” कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी। सभी बेटी – बहन, जो शादीशुदा हैं, उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं। अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे। सभी बहन – बेटियां अपना घर – परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें। सिर्फ अपने बारे में सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया, जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती, कभी ना करें, किसी के घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो।”
रोहिणी आचार्य के इस बयान से यह साफ है कि लालू यादव के परिवार में सब कुछ सामान्य नहीं है। परिवार में आंतरिक कलह चल रही है। इसके पूर्व लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखाया था।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ