Breaking News

छपरा में इनर व्हील क्लब द्वारा “कुशल नेतृत्व” कार्यक्रम आयोजित, जरूरतमंद महिलाओं को मिली सहायता

Chhapra: इनरविल क्लब छपरा में “कुशल नेतृत्व” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो कि 325 के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता के आधिकारिक दौरे के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद और निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीन, व्हील चेयर, वॉकर देकर सहायता प्रदान की गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगरा में भी “मेरी किताब” और वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने इस कार्य को और अध्यक्ष प्रिया के सभी सहायता प्रोजेक्ट्स को सराहते हुए कहा कि हम सभी का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा ही है, और हम सभी इसे करने का समाज के जरूरतमंदों के लिए एक पिलर का काम करते हैं।

विज्ञापन

सभा की शुरुआत मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अंजू ढींगरा, ओम शांति की बहनें, अध्यक्ष प्रिया, सचिव अर्चना रस्तोगी और पूर्व अध्यक्ष वीणा शरण ने संयुक्त रूप से की।

विज्ञापन

स्वागत भाषण और अपने गायन की प्रस्तुति से अध्यक्ष प्रिया ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।

विज्ञापन

सचिव अर्चना रस्तोगी ने वीडियो के माध्यम से क्लब की सेवा कार्य को बताया। पूर्व अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा ने मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। संपादक संगीता वर्मा ने वार्षिक पत्रिका “स्नेहिल स्वप्न” का विमोचन मंच पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा कराया।

पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण सहाय ने इनर व्हील परिवार में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका भारती का स्वागत किया।

मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष रानी सिन्हा ने किया। पूर्व अध्यक्ष मधुलिका तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
क्लब की आईएसओ राखी सिंह, कमल सिंह, कांति शर्मा ने सभी अतिथियों का बुके और वेलकम प्रतीक देकर स्वागत किया।

पूर्व अध्यक्ष सरिता राय, अध्यक्ष प्रिया और सचिव अर्चना रस्तोगी ने मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता को अंग वस्त्र, बुके और कई तरह के उपहार देकर आभार प्रकट किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें