Breaking News

धराली आपदा : हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र से 274 यात्रियों का रेस्क्यू

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Uttarakhand के उत्तरकाशी जनपद के धराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तीव्र और सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। चिनूक हेलीकॉप्टर के आज उड़ान भरने से रेस्क्यू कार्य में तेजी आई है। अब तक 274 लोगों को रेस्क्यू कर गंगोत्री क्षेत्र से हर्षिल लाया गया है।

SHARDA
विज्ञापन

अब तक 274 लोगों को गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद सुमन के मुताबिक अब तक 274 लोगों को गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है। इनमें विभिन्न राज्यों से आए हुए तीर्थयात्री भी शामिल हैं। इनमें गुजरात के 131 और महाराष्ट्र के 123, मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 12, राजस्थान के 6, दिल्ली के 7, असम के 5, कर्नाटक के 5, तेलंगाना के 3 और पंजाब का एक यात्री शामिल हैं। इन सभी यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी और देहरादून लाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त आज तक 135 लोगों को सुरक्षित रूप से हर्षिल से बाहर निकाला गया, जिसमें से एक सौ लोगों को उत्तरकाशी पहुंचाया गया है और 35 लोगों को देहरादून सुरक्षित भेजा गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम साफ होते ही आज चिनूक हेलीकॉप्टर ने हर्षिल में लैंड किया है। इसमें एनडीआरएफ के जवान, एनडीआरएफ के उपकरण व अन्य आवश्यक सामग्री भेजी गई हैं। उत्तरकाशी आपदा राहत अभियान के तहत रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को आज हर्षिल से 35 व्यक्तियों को चिनूक हेलीकॉप्टर से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून लाया गया। एयरपोर्ट पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी, एनडीआरएफ सहित अन्य सभी एजेंसियां पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू एवं राहत कार्यों में जुटी हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए लगातार निर्देशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उत्तरकाशी स्थित अस्पताल में भर्ती आपदा प्रभावितों से मिलकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री चिकित्सकों से भी प्रभावितों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें