Breaking News

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का बिहार में प्रवेश, गोपालगंज में हुआ भव्य स्वागत

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

गोपालगंज, 03 जनवरी (हि.स.)। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडु से अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर निकलते हुए अब बिहार में प्रवेश कर चुका है। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पार कर जैसे ही यह भव्य शिवलिंग गोपालगंज पहुंचा, श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा, शंख-नाद, ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ उसका दिव्य स्वागत किया।

यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की विराट झलक प्रस्तुत कर रही है। शिवलिंग पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर की ओर अग्रसर है और शनिवार व रविवार को गोपालगंज जिले से होकर गुजरेगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालु जगह-जगह पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी विशाल और अलौकिक शिवलिंग को देखने का सौभाग्य उन्हें जीवन में पहली बार प्राप्त हुआ है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शिवलिंग की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह ऐतिहासिक यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, आस्था और परंपराओं की जीवंत तस्वीर भी प्रस्तुत कर रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गोपालगंज से होते हुए यह भव्य शिवलिंग अब अपने अंतिम पड़ाव पूर्वी चंपारण की ओर बढ़ रहा है, जहां इसे विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार किया गया है। इसकी ऊंचाई 33 फीट और वजन लगभग 210 टन है। इसे काले ग्रेनाइट के एक ही पत्थर से तराशा गया है, जिसके निर्माण में करीब 10 वर्ष का समय लगा। यह अद्वितीय शिवलिंग आज सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह का संचार कर रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें