Breaking News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा हमारा आंदोलनः सीजेपी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को सरकार पर जवाबदेही तय करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पर कहा, गुरुवार रात शिक्षा सचिव का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह पशुपालन विभाग के एक आईएएस अधिकारी को लाया गया है, जिन पर कई करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

RC Jewellers
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेपर लीक और नीट से जुड़ा पूरा संकट सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार का नतीजा था। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अधिकारी की जगह दूसरे ऐसे ही अधिकारी को लाना पूरे देश के युवाओं का सीधा अपमान है।

दीपके ने सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकार हमसे इसी समझौते को स्वीकार करने की उम्मीद करती है? यह जवाबदेही नहीं है। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हम नहीं रुकेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रही सीजेपी नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके साथ ही सीजेपी ने भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए देश के शिक्षा और परीक्षा सिस्टम में बदलाव की भी की है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें