Chhapra: बैंक ऑफ इंडिया, सिवान ज़ोन की ओर से चिकित्सकों के सम्मान में “डॉक्टर्स मीट Meet & Greet” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को शाम 6:30 बजे से होटल मयूर, बस स्टैंड के समीप, छपरा में आयोजित होगा।
बैंक ऑफ इंडिया के गुदरी बाजार शाखा के अधिकारी कुमार आशीष ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करना है। आयोजन में मण्डल प्रबंधक शशांक नैथानी, वरिष्ठ प्रबंधक संजीत रवि, अमित ओझा, सुजीत गुप्ता और टीम उपस्थित रहेगी।
आयोजकों ने कार्यक्रम में चिकित्सकों को आमंत्रित करते हुए कहा है कि यह एक ऐसा अवसर होगा, जहां डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ आपसी संवाद और सौहार्द को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा जाएगा।
बैंक ऑफ इंडिया, सिवान ज़ोन ने संदेश दिया है कि चिकित्सक समाज के वास्तविक नायक हैं, जो लोगों के जीवन की रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य करते हैं। इसी भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों के साथ एक प्रेरणादायी एवं सम्मानपूर्ण संवाद का आयोजन किया जाएगा।


















