Breaking News

ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ बिहार के भी 40 हजार दवा दुकानें 20 मई को रहेगी बंद

CT Bihar Desk
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 19 मई (हि.स.)। बिहार सहित पूरे देशभर में ऑनलाइन कंपनियों की ओर से दवा की घर-घर सप्लाई के खिलाफ देशभर की दवा दुकान 20 मई को 24 घंटे के लिए बंद रहेगी। इस संबंध में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के कॉल पर बिहार ने पूरा समर्थन दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

”19 मई की रात 12:00 बजे से 20 मई 2026 की रात 12:00 तक 24 घंटे के लिए राज्य के सभी 40000 से अधिक दवा दुकानें बंद रहेंगी।

SHARDA
विज्ञापन

प्रसन्न कुमार सिंह, अध्यक्ष, बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने फोन पर बताया कि केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर हम लोग 20 मई को देशभर की दवा दुकानों को बंद रखने का कॉल दिए हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही समय पर उचित मूल्य पर सही दवाओं की आपूर्ति हो, यह वह लोग चाहते हैं। लेकिन दवाओं के इस महत्वपूर्ण व्यापार में ऑनलाइन कंपनियां नकली, नशीली, डुप्लीकेट और अवैध दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से कर रही हैं। इससे समाज को बड़ा नुकसान हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

प्रसन्न कुमार सिंह ने कहा कि जो दवा दुकानदार हैं उनके लिए दवा की आपूर्ति करने से संबंधित विभिन्न विभागीय निर्देशों को पालन करना पड़ता है, जबकि ई फार्मेसी प्लेटफार्म नियमों की शिथिलता का लाभ उठा रहे हैं। एक दवा दुकानदार डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर अनुभवी फार्मासिस्टों की देखरेख में ही दवाओं को देता है,जबकि ऑनलाइन में बिना फिजिकल वेरिफिकेशन के डॉक्टर के फर्जी प्रिसक्रिप्शन के इस्तेमाल पर दवा का वितरण किया जा रहा है। ”आज एआई से डॉक्टर के फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बन जा रहे हैं। इसके अलावा प्रतिबंध और नारकोटिक्स के शेड्यूल एच-1 की दवा की आपूर्ति भी ऑनलाइन मोड में की जा रही है।

प्रसन्न कुमार सिंह ने कहा कि 20 मई को देशभर की लगभग 12.50 लाख दावा दुकानें और राज्य की 40000 से अधिक दवा दुकानें बंद रहेंगी। पटना में लगभग 7000 दवा दुकानें बंद रहेंगी। आपात स्थिति के लिए नर्सिंग होम और अस्पतालों के आसपास स्थित मेडिकल दुकान खुले रहेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें