Breaking News

प्रधानमंत्री पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, फिर संसद में दें बयान: खरगे

2 Min Read

नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो संदेश के बाद कहा कि प्रधानमंत्री को संसद के बाहर एकतरफा बयान देने के बजाय संसद में आकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री सदन में आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, छात्रों से माफी मांगें और छात्रों पर लाठीचार्ज तथा पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जब संसद का सत्र चल रहा हो तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर बयान देना चाहिए, न कि देर रात वीडियो जारी कर संसद के बाहर अपनी बात रखनी चाहिए। सदन में आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाकर आएं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी की ओर से उठाई गई मांगों को दोहराते हुए कहा कि सरकार पहले छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी-डंडों तथा पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इसके बाद ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की जा सकती है।

DOON
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा था कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया था कि अधिकारियों ने प्रश्नपत्र लीक के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने संबंधी मसौदा तैयार कर उन्हें सौंप दिया है। इस मसौदे पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी और सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप देकर जल्द संसद में प्रस्तुत किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें