जयपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित होगा, जहां वे 16,686 करोड़ रुपू की 43 प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए आमजन का सभास्थल पर पहुंचना आरंभ हो गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीती रात ही अजमेर पहुंच चुके हैं। उन्होंने रात में ही केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभा स्थल के आसपास करीब सात किलोमीटर क्षेत्र को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। नेशनल हाईवे-48 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच सुबह 6 बजे से भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। कायड़ विश्रामस्थली पूरी तरह छावनी में तब्दील है। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। हेलीपैड पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री शहरी विकास, पेयजल, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक आधारभूत ढांचे से जुड़ी 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 8,554 करोड़ की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। 8,132 करोड़ की 9 परियोजनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हैं। ‘पेपर लीक बिल’ पर चर्चा न होने देना दुर्भाग्यपूर्ण: रिजिजू प्रधानमंत्री राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें पटवारी, संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, पशुधन सहायक, सीएचओ, पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन सहित कई पद शामिल हैं। Chhapra | प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में अब तक 4 प्राथमिकी दर्ज, 56 गिरफ्तार, 186 नामजद व 2500 अज्ञात आरोपित: सारण पुलिस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रशासन और भाजपा संगठन के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
जयपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित होगा, जहां वे 16,686 करोड़ रुपू की 43 प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए आमजन का सभास्थल पर पहुंचना आरंभ हो गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीती रात ही अजमेर पहुंच चुके हैं। उन्होंने रात में ही केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभा स्थल के आसपास करीब सात किलोमीटर क्षेत्र को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। नेशनल हाईवे-48 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच सुबह 6 बजे से भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। कायड़ विश्रामस्थली पूरी तरह छावनी में तब्दील है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। हेलीपैड पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री शहरी विकास, पेयजल, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक आधारभूत ढांचे से जुड़ी 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 8,554 करोड़ की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। 8,132 करोड़ की 9 परियोजनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हैं।
कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रशासन और भाजपा संगठन के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ