Breaking News

नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें अध्यक्ष

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

भाजपा के दीनदयाल मार्ग स्थित मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया का संचालन कर रहे मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे श्री नबीन के भाजपा के 12 वें अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। घोषणा होने के साथ ही वहां बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया। उन्होंने ढोल बजा कर और नारेबाजी करके खुशी का इज़हार किया।

SHARDA
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को पुष्पमाला पहना कर उन्हें भाजपा अध्यक्ष बनने की बधाई एवं यशस्वी नेतृत्व की शुभकामनाएं दी । निवर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी श्री नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा मुख्यालय में इस मौके पर मंच पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। उन्होंने भी नितिन नबीन को बधाई दी।

श्री नड्डा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन पदभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महान पार्टी, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ के तौर पर आगे बढ़ने का सौभाग्य मिला। इसी को आगे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा के तौर पर आगे बढ़ाया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान नितिन नबीन ये पदभार संभाल रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘नितिन नबीन जो मूलत: कार्यकर्ता हैं, वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में आपको सारे देश का भ्रमण करने का मौका मिला, उन्होंने सारे देश को समझा। आप सिक्किम के प्रभारी रहे और आप छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी रहे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार लाने में बहुत बड़ा योगदान किया। ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।

उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई थी और उसी दिन निर्वाचन सूची का प्रकाशन किया गया था। इसी के अनुरूप नामांकन प्रक्रिया सोमवार 19 जनवरी को अपराह्न 2 से शाम 4 बजे तक पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में चली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के रूप में सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नामांकन किया था। अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जो सभी नितिन नबीन के पक्ष में थे। जांच के बाद सभी नामांकन पत्र नियमों के अनुरूप पाए गए थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न कराये गये थे जो न्यूनतम आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है।

—————

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें