Breaking News

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी एसडीपीओ के साथ की थानों की समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) उपस्थित रहे।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न थानों से संबंधित समस्याओं, पुलिस बल एवं पदाधिकारियों की उपलब्धता, वाहनों की स्थिति सहित अन्य प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। थानों की कार्यप्रणाली, संसाधनों के उपयोग एवं लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों की कार्यक्षमता में सुधार लाया जाए, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एवं पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सारण पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें