Breaking News

अवैध हथियार, चाकू व चोरी के वाहन के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

2 Min Read

Chhapra: बनियापुर थानान्तर्गत अवैध हथियार, चाकू व चोरी के वाहन के साथ 4 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिनांक-19.01.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने बनियापुर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती, आसूचना संकलन, विशेष वाहन जाँच एवं लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लौवाकला में अर्जुन कुमार, पिता-स्व० झूलन राय के मुर्गी फार्म में कुछ लोग जमा है जो चोरी, लूट एवं छिनतई इत्यादि में संलिप्त रहते हैं।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनियापुर थाना पुलिस टीम द्वारा मुर्गी फार्म की चारों ओर से घेराबंदी कर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चाकू, लोहे का फाइटर, मोबाइल एवं एक चोरी के मोटरसाइकिल को जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, मोटरसाईकिल से संबंधित कागजात मांगा गया तो उक्त के द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा अवैध शराब के कारोबार, चोरी, लूट एवं छिनतई की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई है। अभियुक्तों ने बताया कि वे अपराध के दौरान लोगों को डराने-धमकाने हेतु हथियार रखते थे तथा शराब ढुलाई के लिए चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग करते थे।

उक्त संबंध में बनियापुर थाना कांड संख्या-52/26 दर्ज कर अग्रतर विधिक सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :

  1. अर्जुन कुमार, पिता-स्व० झूलन राय, साकिन-लौवाकला, थाना-बनियापुर, जिला-सारण।
  2. पंकज कुमार राय, पिता-हरेन्द्र राय, साकिन-लौवाकला, थाना-बनियापुर, जिला-सारण।
  3. अभिषेक कुमार, पिता-संजय राय, साकिन-बिंदालाल के रामपुर, थाना-एकमा, जिला-सारण
  4. मुमताज हुसैन, पिता-मोजावर हुसैन, साकिन-नौतन, थाना-तरवारा, जिला-सिवान

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article