Breaking News

दो बच्चों के पिता ने एडिटेड फोटो भेजकर तुड़वाई युवती की शादी, केस दर्ज

2 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बरेली, 19 जनवरी (हि.स.) । बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक की आपत्तिजनक हरकत से पड़ोस में रहने वाली युवती की शादी टूट गई। आरोप है कि युवक ने युवती के फोटो एडिट कर उसके मंगेतर को भेज दिए, जिससे मंगेतर और उसके परिजनों ने बिना सच्चाई जाने ही रिश्ता तोड़ दिया। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार मानसिक तनाव में है।

DOON
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपी कैफी शहर का ही निवासी है और वर्तमान में सऊदी अरब में नौकरी करता है। वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। युवती की शादी करीब छह महीने पहले बदायूं जिले में तय हुई थी और शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि कैफी ने अपने दो साथियों और पत्नी के साथ मिलकर युवती के फोटो एडिट किए और उसके चरित्र को लेकर झूठी बातें जोड़ते हुए फोटो मंगेतर को भेज दिए। इससे मंगेतर और उसके घरवालों में गलतफहमी पैदा हो गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

फोटो देखने के बाद मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया। युवती का कहना है कि उसने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन तब तक रिश्ता टूट चुका था। विरोध करने पर आरोपी की पत्नी और मां ने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने साेमवार काे बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें