Breaking News

पत्नी की हत्या कर पति फरार

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

कानपुर, 27 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने दमाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपित पहले भी अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।

SHARDA
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम अकबरपुर झवईया गांव निवासी रोशनी (25) की शादी संजय के साथ हुई थी। रोशनी के चाचा केशनारायण ने बताया कि संजय की यह दूसरी शादी है। उसकी पहली पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। जिसके आरोप में वह तीन साल जेल भी काट चुका है। आगे उन्होंने बताया कि शादी करने के बाद से ही संजय भतीजी रोशनी के साथ मारपीट करने लगा था। बीते माह भी उसने रोशनी जलाकर मारने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद उसके दहेज प्रथा की एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। मुकदमा दर्ज होते ही वह फरार हो गया था।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रोशनी के भाई राहुल ने बताया कि संजय के फरार होने पर वह बहन के साथ रहने लगा था। इसी बीच मंगलवार को संजय वापस घर आया और उसने रोशनी से समझौता कर मुझे वापस जाने को कहा। जिसके बाद मैं वापस अपने गांव चला गया। शुक्रवार को जब बहन का हालचाल लेने मैं वापस आया तो घर के बाहर ताला लगा था। रोशनी का फोन भी बंद था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर कमरे में पहुंची तो रोशनी का शव लहूलुहान अवस्था मे जमीन पर पड़ा था। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शनिवार को बताया कि घटना के बाद से महिला का पति फरार है। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप दामाद पर लगाया है। संजय के भागने पर हत्या का शक भी उस पर जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें