सारण, 08 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार में आज दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक लूट की घटना को अंजाम दिया। दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने ‘गुप्ता ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार’ से लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच की है। दुकान संचालक बृज बिहारी गुप्ता ग्राहकों को गहने दिखा रहे थे तभी अपराधी वहां पहुंचे। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन अपराधी बोरा लेकर दुकान के भीतर घुसे और दुकानदार को गन पॉइंट पर ले लिया। दो अपराधी दुकान के बाहर हथियार लहराते हुए पहरा देते रहे और फायरिंग कर लोगों को डराया। चंद मिनटों में ही अपराधी कीमती आभूषण और कैश बोरे में भरकर उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग एसडीपीओ सदर-2 ने जानकारी दी है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की तस्वीरें स्पष्ट आई हैं। तकनीकी सेल की मदद से छापेमारी जारी है और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इस डकैती के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत साझा करें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 08 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार में आज दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने ‘गुप्ता ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार’ से लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण और नकदी लूट ली।
विज्ञापन
वारदात के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच की है। दुकान संचालक बृज बिहारी गुप्ता ग्राहकों को गहने दिखा रहे थे तभी अपराधी वहां पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन अपराधी बोरा लेकर दुकान के भीतर घुसे और दुकानदार को गन पॉइंट पर ले लिया। दो अपराधी दुकान के बाहर हथियार लहराते हुए पहरा देते रहे और फायरिंग कर लोगों को डराया। चंद मिनटों में ही अपराधी कीमती आभूषण और कैश बोरे में भरकर उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है।
एसडीपीओ सदर-2 ने जानकारी दी है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की तस्वीरें स्पष्ट आई हैं। तकनीकी सेल की मदद से छापेमारी जारी है और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
इस डकैती के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत साझा करें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।