Chhapra: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (तीसरे चरण) की परीक्षा के दौरान छपरा के साधुलाल पृथ्वी चंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर हाई-टेक तरीके से नकल करने का के प्रयास का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय सघन जांच (फ्रिस्किंग) के दौरान एक अभ्यर्थी, रोहित कुमार (ग्राम- बगहा, बैजुबरहोगा, जिला सिवान) को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चौंकाने वाले उपकरण बरामद हुए। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान जांच में पाया गया कि अभ्यर्थी ने अपनी हवाई चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था, जबकि उसके पेन में माइक्रोफोन लगा हुआ था। आशंका है कि वह इन उपकरणों के जरिए बाहर से संपर्क कर परीक्षा में अनुचित लाभ लेने की कोशिश कर सकता था। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत घटना की सूचना मिलते ही केंद्र प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को पुलिस के हवाले कर दिया। नगर थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (तीसरे चरण) की परीक्षा के दौरान छपरा के साधुलाल पृथ्वी चंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर हाई-टेक तरीके से नकल करने का के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय सघन जांच (फ्रिस्किंग) के दौरान एक अभ्यर्थी, रोहित कुमार (ग्राम- बगहा, बैजुबरहोगा, जिला सिवान) को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चौंकाने वाले उपकरण बरामद हुए।
जांच में पाया गया कि अभ्यर्थी ने अपनी हवाई चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था, जबकि उसके पेन में माइक्रोफोन लगा हुआ था। आशंका है कि वह इन उपकरणों के जरिए बाहर से संपर्क कर परीक्षा में अनुचित लाभ लेने की कोशिश कर सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही केंद्र प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को पुलिस के हवाले कर दिया। नगर थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।