Breaking News

होली पर्व को लेकर सारण पुलिस अलर्ट, पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल एवं टियर गैस अभ्यास आयोजित

1 Min Read

Chhapra: होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सारण पुलिस द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रातःपुलिस केंद्र, सारण में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व सारण पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने स्वयं किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं टियर गैस के मानक अनुरूप प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस बल को त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वित कार्रवाई तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। टियर गैस के सुरक्षित इस्तेमाल की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर जवानों को आपात परिस्थितियों में सतर्क एवं संयमित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने पर्व के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

DOON
विज्ञापन

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें