Breaking News

सीवान में रामनवमी मेले में 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सीवान, 28 मार्च (हि.स.)।

DOON
विज्ञापन

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे रामनवमी के मेले के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परिवार के साथ मेला देखने गई 12 वर्षीय छात्रा के साथ एक मनचले युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी पीड़िता के ही निजी स्कूल का चालक है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

परिवार सहित मेला घूम रही नाबालिग से आरोपी ने धोखे से संपर्क किया। उसने लड़की से कहा कि “तुम्हारे जीजा मेले में दुकान लगाए हैं और बुला रहे हैं।” भोली बच्ची आरोपी के साथ चली गई, लेकिन वह उसे जीजा के पास नहीं ले गया। इसके बजाय पास के एक सुनसान स्कूल में ले जाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जब परिवार को देर होने का अहसास हुआ तो वे बच्ची को खोजने लगे। बच्ची के जीजा ने बाइक से तलाश शुरू की और स्कूल के पास सुनसान जगह पर रोती हुई बच्ची को पाया। घर ले जाने पर बच्ची के कपड़े खून से भीगे हुए थे। दादी के पूछने पर बच्ची ने सारी घटना बता दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिवार ने बसंतपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि आरोपी उसी निजी स्कूल का चालक था जहां पीड़िता पढ़ती है। विश्वास का यह घोर हनन समाज में आक्रोश पैदा कर रहा है। पुलिस आगे जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें