Breaking News

पटना पुलिस का एक्शन, दो पुलिस अधिकारी निलंबित

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 25 जनवरी (हि.स.)। पटना के चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 14/26 की समीक्षा के दौरान अपर थानाध्यक्ष कदमकुआं अवर निरीक्षक हेमंत झा एवं थानाध्यक्ष चित्रगुप्तनगर अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित बलात्कार और मौत के मामले में बिहार पुलिस FSL रिपोर्ट आने के बाद बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में चित्रगुप्त नगर थाना कांड संख्या 14/26 की जांच के बाद 2 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष कदमकुआं अवर निरीक्षक हेमंत झा और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस पदाधिकारियों पर सूचना के बाद भी ससमय उचित कार्यवाही नहीं करने, लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। जिससे कांड के शुरुआती दौर में जांच प्रभावित हुई।

इस कांड की जांच के लिए पटना पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें