पटना, 15 मई (हि.स.)। सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय तक की यात्रा पैदल ही पूरी की। जो करीब 50 मीटर की थी। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में दिखने लगा है। सम्राट चौधरी शुक्रवार को नो व्हीकल डे मना रहे हैं। वो मुख्यमंत्री हाउस से 50 मीटर की दूरी तय कर सचिवालय तक पैदल गए। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान मुख्यमंत्री की पहल के बाद सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सचिवालय कर्मी साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आए। सचिवालय परिसर के आसपास आम दिनों की तुलना में सरकारी वाहनों की संख्या कम दिखी, जबकि कई अधिकारी खुद वाहन चलाकर या पैदल दफ्तर पहुंचते दिखाई दिए। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत बीते गुरुवार को पटना से दरभंगा जाने के लिए मुख्यमंत्री मात्र 3 गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले उनके कारकेड में 19 गाड़ियां होती थीं। दरभंगा के कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा पीएम के ईंधन बचाने के संदेश पर पहल करते हुए बिहार सरकार के खान-भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार गुरुवार को गयाजी की यात्रा ट्रेन से की थी। वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के बिहार दौरे के दौरान उनकी सिक्योरिटी में एक सीआरपीएफ और दूसरी बिहार पुलिस की गाड़ी होगी। इसको लेकर नित्यानंद के दफ्तर से बिहार सरकार को चिट्ठी लिखी गई है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 15 मई (हि.स.)। सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय तक की यात्रा पैदल ही पूरी की। जो करीब 50 मीटर की थी।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में दिखने लगा है। सम्राट चौधरी शुक्रवार को नो व्हीकल डे मना रहे हैं। वो मुख्यमंत्री हाउस से 50 मीटर की दूरी तय कर सचिवालय तक पैदल गए।
मुख्यमंत्री की पहल के बाद सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सचिवालय कर्मी साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आए। सचिवालय परिसर के आसपास आम दिनों की तुलना में सरकारी वाहनों की संख्या कम दिखी, जबकि कई अधिकारी खुद वाहन चलाकर या पैदल दफ्तर पहुंचते दिखाई दिए।
बीते गुरुवार को पटना से दरभंगा जाने के लिए मुख्यमंत्री मात्र 3 गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले उनके कारकेड में 19 गाड़ियां होती थीं। दरभंगा के कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए।
पीएम के ईंधन बचाने के संदेश पर पहल करते हुए बिहार सरकार के खान-भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार गुरुवार को गयाजी की यात्रा ट्रेन से की थी। वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के बिहार दौरे के दौरान उनकी सिक्योरिटी में एक सीआरपीएफ और दूसरी बिहार पुलिस की गाड़ी होगी। इसको लेकर नित्यानंद के दफ्तर से बिहार सरकार को चिट्ठी लिखी गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।