खबर सुनें ▶ Press play to listen
Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में 45 लोगों की समस्याओं को सुना।
इनमें से अधिकांश मामले राजस्व विभाग, भू अर्जन विभाग, मानदेय भुगतान, राशन कार्ड, नल जल योजना से संबंधित थे।
जिलाधिकारी ने सभी मामलों के समयबद्ध निराकरण को लेकर सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

















