खबर सुनें ▶ Press play to listen
Chhapra: गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गयी तथा उक्त दिवस पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व की बैठक में दिए गए निदेश के आलोक में चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निदेश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


















