Breaking News

डीआईजी सह एसएसपी के नेतृत्व में दरियापुर थाना क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में दरियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

SHARDA
विज्ञापन

जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने भूमि विवाद, आपसी एवं पारिवारिक झगड़े, विधि-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें और अन्य स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि समस्याओं का समाधान समय पर और पारदर्शी तरीके से किया जा सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, दरियापुर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें