Breaking News

जिलाधिकारी ने जिला स्थापना शाखा का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली सुधारने के दिए निर्देश

3 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला स्थापना शाखा का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण और लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय को व्यवस्थित रखने, शत-प्रतिशत बॉयोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा संचिकाओं को समय पर प्रस्तुत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजी और सीएल पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान पाया गया कि सीएल पंजी अद्यतन नहीं है। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को अविलंब इसे अपडेट करने का निर्देश दिया।

DOON
विज्ञापन

समीक्षा में यह भी सामने आया कि विभागीय कार्यवाही के संचालन से जुड़े कुल 16 मामले प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें कुछ मामले कई वर्षों से लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों में विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। जिन मामलों में आरोपी कर्मी फरार या लापता हैं, उनमें निर्धारित प्रक्रिया के तहत समाचार पत्रों में नोटिस प्रकाशित कराकर विभागीय कार्यवाही का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही जिन संचालन पदाधिकारियों के पास विभागीय कार्यवाही के मामले लंबित हैं, उन्हें स्मारित करने का भी निर्देश दिया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यवाही से संबंधित मामलों के लिए अलग से पंजी संधारण करने को कहा। साथ ही विभागीय कार्यवाही से जुड़ी संचिका प्रस्तुत करने में विलंब होने पर संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्थापना शाखा में लिपिकों के कार्य आवंटन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्य आवंटन को पुनरीक्षित कर संशोधित आदेश जारी करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने आगत पंजी, निर्गत पंजी, सेवांत लाभ पंजी तथा लिपिकों के लॉगबुक का भी अवलोकन किया और संचिकाओं के निष्पादन की स्थिति में सुधार लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने शाखा के पुराने अभिलेखों को नियमानुसार अभिलेखागार में जमा करने अथवा विधिवत निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही पुराने फर्नीचर की विधिवत स्क्रैप नीलामी कर आवश्यकतानुसार नए फर्नीचर की खरीद के लिए अधियाचना भेजने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्थापना शाखा कार्यालय एक मॉडल कार्यालय के रूप में दिखना चाहिए। इसके लिए उन्होंने स्थापना उपसमाहर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें