Breaking News

छपरा में दिव्यांग सेवा एवं स्वरोजगार प्रोत्साहन शिविर का 15 से 22 मार्च तक होगा आयोजन

खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शहर के गुदरी बाजार स्थित सारण होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 15 से 22 मार्च 2026 तक दिव्यांग सेवा एवं स्वरोजगार प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर महाविद्यालय तथा श्री महावीर विकलांग सेवा समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य लगभग एक हजार दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

चिकित्सा महाविद्यालय के सचिव एवं प्रबंध न्यासी प्रवीर कृष्ण ने बताया कि शिविर की विशेषता यह है कि चयनित दिव्यांग भाई-बहनों को कृत्रिम अंग, विशेष रूप से जयपुर फुट तथा कृत्रिम हाथ, स्थल पर ही विशेषज्ञ दल द्वारा तैयार कर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें जीविका सहित अन्य उपयोगी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त लगभग 850 दिव्यांगजनों का चयन तीन पहिया साइकिल, पहिया कुर्सी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरणों के वितरण के लिए किया गया है। यह चयन जिला प्रशासन तथा दिव्यांग सहायता समितियों के सहयोग से किया गया है। चयनित लाभार्थियों को दूरभाष के माध्यम से व्यक्तिगत सूचना दी जा रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

शिविर के अंतर्गत 15 मार्च को प्रातः 9 बजे से महाविद्यालय परिसर में दिव्यांगजनों का प्राथमिक परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगामी सात दिनों तक आवश्यक सेवाएं एवं उपकरण स्थल पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

आयोजकों ने दिव्यांगजनों तथा उनके परिजनों से शिविर में भाग लेने की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें