Chhapra: राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि सीए अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। सेमीफाइनल मुकाबला दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू और एलाइट प्लेयर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम 21 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से राजू कुमार (28 रन), रेहान असलम (16 रन), अरुणेश (12 रन) और रवि (9 रन) ने योगदान दिया।एलाइट प्लेयर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अनूप ने 4, अनीश ने 3 और संदीप ने 2 विकेट झटके। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलाइट प्लेयर्स की टीम ने 13.3 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बल्लेबाजी में ऋषभ (30 रन), उदय (30 रन) और चंदन (16 रन) ने अहम पारियां खेलीं। दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से मुन्ना शर्मा ने 3, हर्ष ने 1 और राजू ने 1 विकेट लिया। इस तरह एलाइट प्लेयर्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका 25 दिसंबर को फाइनल मुकाबला अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 दिसंबर 2025 को दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी सीनियर और एलाइट प्लेयर्स के बीच राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में खेला जाएगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डॉ. कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक, विशिष्ट अतिथि छोटी कुमारी, विधायक, छपरा, रंजीत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा, प्रियंका प्रियदर्शी, एजीएम, एसबीआई होंगी। सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की ली तलाशी इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा, राजन प्रसाद यादव, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, कैशर अनवर, राजेश राय, हनी सिंह, गुड्डू यादव और आशीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि सीए अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबला दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू और एलाइट प्लेयर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम 21 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से राजू कुमार (28 रन), रेहान असलम (16 रन), अरुणेश (12 रन) और रवि (9 रन) ने योगदान दिया। एलाइट प्लेयर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अनूप ने 4, अनीश ने 3 और संदीप ने 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलाइट प्लेयर्स की टीम ने 13.3 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बल्लेबाजी में ऋषभ (30 रन), उदय (30 रन) और चंदन (16 रन) ने अहम पारियां खेलीं। दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से मुन्ना शर्मा ने 3, हर्ष ने 1 और राजू ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
इस तरह एलाइट प्लेयर्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 दिसंबर 2025 को दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी सीनियर और एलाइट प्लेयर्स के बीच राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में खेला जाएगा।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डॉ. कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक, विशिष्ट अतिथि छोटी कुमारी, विधायक, छपरा, रंजीत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा, प्रियंका प्रियदर्शी, एजीएम, एसबीआई होंगी।
इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा, राजन प्रसाद यादव, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, कैशर अनवर, राजेश राय, हनी सिंह, गुड्डू यादव और आशीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।