Chhapra: छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 4 एवं 5 जुलाई 2026 को भागवत विद्यापीठ के प्रांगण में छपरा जिला अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। छपरा जिला शतरंज संघ ने जिले के सभी शतरंज खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं शतरंज प्रेमियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष प्रतिपदा संघ के सचिव, इंटरनेशनल आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छपरा जिले में शतरंज खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शतरंज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में शीर्ष दो-दो खिलाड़ियों सहित कुल चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगामी सीतामढ़ी जिला में आयोजित होने वाले बिहार राज्य अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता, में छपरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोहरीकरण कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन एवं पुनर्निर्धारण प्रतियोगिता में कुल ₹11,000/- (ग्यारह हजार रुपये) की नगद पुरस्कार राशि रखी गई है, जिसका वितरण शीर्ष 20 खिलाड़ियों के बीच किया जाएगा। यह पुरस्कार राशि छपरा जिले के खेलों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था सत्यवती फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित की गई है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों का आवश्यक सहयोग एवं मानदेय छपरा जिला शतरंज संघ द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही बिहार राज्य प्रतियोगिता के टॉप-10 खिलाड़ियों के लिए भी संघ की ओर से विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छपरा मंडल कारा में नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक खिलाड़ी समय पर अपना पंजीकरण कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
Chhapra: छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 4 एवं 5 जुलाई 2026 को भागवत विद्यापीठ के प्रांगण में छपरा जिला अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
छपरा जिला शतरंज संघ ने जिले के सभी शतरंज खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं शतरंज प्रेमियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।
संघ के सचिव, इंटरनेशनल आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छपरा जिले में शतरंज खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शतरंज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता के माध्यम से बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में शीर्ष दो-दो खिलाड़ियों सहित कुल चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगामी सीतामढ़ी जिला में आयोजित होने वाले बिहार राज्य अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता, में छपरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में कुल ₹11,000/- (ग्यारह हजार रुपये) की नगद पुरस्कार राशि रखी गई है, जिसका वितरण शीर्ष 20 खिलाड़ियों के बीच किया जाएगा। यह पुरस्कार राशि छपरा जिले के खेलों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था सत्यवती फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित की गई है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों का आवश्यक सहयोग एवं मानदेय छपरा जिला शतरंज संघ द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही बिहार राज्य प्रतियोगिता के टॉप-10 खिलाड़ियों के लिए भी संघ की ओर से विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ