Breaking News

द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग 2026: 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा आयोजन

5 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन
  • उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रहेंगी मुख्य अतिथि
  • 6 टीमों के बीच 7 दिनों तक 34 मैचों के रोमांच के बाद मिलेगा चैंपियन
  • विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल के साथ नकद पुरस्कार भी
  • महिला कबड्डी लीग का आयोजन करने वाला बिहार पहला राज्य
  • खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही महिला कबड्डी लीग

Patna: द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग का आयोजन 11 से 17 मार्च 2026 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने आज पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

श्री शंकरण ने बताया कि महिला कबड्डी लीग का यह दूसरा संस्करण है। पूरे देश में सिर्फ बिहार में ही सरकार द्वारा महिला कबड्डी लीग का आयोजन कराया जा रहा है यह हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। इस बार की कबड्डी लीग की खास बात यह है कि सभी टीम की कोच और सहायक कोच महिलाएं ही हैं। इसी प्रतियोगिता से निकलने वाले खिलाड़ी बिहार की कबड्डी टीम के लिए चयनित होंगी। हमारा प्रयास है कि राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम में बिहार की खिलाडियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इस कबड्डी लीग में विजेता टीम और खिलाड़ियों को तो नकद पुरस्कार

SHARDA
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह 8.30 से 11 बजे तक और शाम 5.30 से 8 बजे तक लीग मैच होंगे।तो मिलेगा ही साथ ही साथ सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रायोजकों की ओर से 5000/- रुपये प्रोत्साहन राशि के रुप में दिया जाएगा। महिला कबड्डी लीग खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान मेंआयोजित किया जा रहा है । इस पूरे प्रतियोगिता के आयोजन में बिहार कबड्डी संघ का बहुत मह्त्वपूर्ण योगदान है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन


इस पत्रकार सम्मेलन में बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह, टेक्निकल चेयरमैन राणा रंजीत सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, हैदराबाद से आयीं सिलेक्टर मंगला देसाई भी उपस्थित रहीं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बिहार कबड्डी संघ के सचिव विजय कुमार ने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां महिला कबड्डी लीग का आयोजन किया जाता है। बिहार में भी प्रो कबड्डी लीग की तर्ज़ पर राष्ट्रीय स्तर पर महिला प्रो कबड्डी लीग करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार कबड्डी संघ खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के साथ कंधा से कंधा मिलाकर बिहार में कबड्डी के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और मुझे भरोसा है कि संयुक्त प्रयास और सहयोग से बिहार में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकेगा।

द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग 2026 की टीमें और उनके प्रायोजक हैं-

  1. सीतामढ़ी सेंटिनल्स- महिला विकास निगम
  2. पटना पेलिकन्स- कॉम्फेड (सुधा)
  3. मगध वॉरियर्स- SBPDCL
  4. नालंदा निन्जास- भवन निर्माण विभाग
  5. सारण स्ट्राइकर्स- निंटी हॉस्पिटल
  6. सिवान टाइटन्स- परिवर्तन

प्रतियोगिता में विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल के अलावा नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे

विजेता-1,50,000 ,उपविजेता-75,000, सेकंड रनर अप- 51,000 मैच का बेस्ट डिफेंडर- 2000, मैच का बेस्ट रेडर- 2000, लीग का बेस्ट रेडर- 10,000, लीग का बेस्ट डिफेंडर- 10,000, लीग का बेस्ट प्लेयर- 15,000,लीग का बेस्ट रेफरी- 10,000,लीग का बेस्ट कोच- 10,000/-

सभी छह टीमों की कप्तान और उपकप्तान उनके कोच और सहायक कोच


1 सीतामढ़ी सेंटिनल्स, कप्तान रिया, उप-कप्तान गुंजन कुमारी, मुख्य कोच शमा प्रवीण, सहायक कोच रीति कुमारी
2 पटना पेलिकन्स, कप्तान आरती कुमारी, उप-कप्तान रीता कुमारी, मुख्य कोच देवंती कुमारी, सहायक कोच झूमा धर
3 मगध वॉरियर्स, कप्तान नैंसी प्रिया, उप-कप्तान अमिषा कुमारी, मुख्य कोच अमिता कुमारी सिंह, सहायक कोच रेश्मी कुमारी
4 नालंदा निंजाज, कप्तान प्रतिभा कुमारी, मुख्य कोच ममता कुमारी, सहायक कोच पूजा कुमारी
5 सारण स्ट्राइकर्स, कप्तान मुस्कान, उप-कप्तान निक्की, मुख्य कोच रश्मि कुमारी, सहायक कोच मेन्का कुमारी
6 सिवान टाइटन्स, कप्तान इंदु कुमारी, मुख्य कोच कोमल कुमारी, सहायक कोच सुमन कुमारी

मैच शेड्यूल


हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें