पटना, 04 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के 04 प्रशिक्षु अधिकारियों, हिमांशु द्विवेदी, प्रिंस कुमार सिंह, रविन्दर कुमार वर्मा एवं योगेश बोरकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। बिहार में हरित आवरण पहले मात्र 9 प्रतिशत था। राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से इसे बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुँचाया है। हरित आवरण को बढ़ाने में आप सभी अधिकारी सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार में वर्षापात कम हो रहा है इसलिये जल संचयन पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि आने वाले समय में ग्राउण्ड वाटर लेवल को संतुलित रखा जा सके। सारण के प्रख्यात सामाजिक एवं राष्ट्रवादी चिंतक पं. शंभू कमलाकर मिश्र का निधन शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 04 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के 04 प्रशिक्षु अधिकारियों, हिमांशु द्विवेदी, प्रिंस कुमार सिंह, रविन्दर कुमार वर्मा एवं योगेश बोरकर ने मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। बिहार में हरित आवरण पहले मात्र 9 प्रतिशत था। राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से इसे बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुँचाया है। हरित आवरण को बढ़ाने में आप सभी अधिकारी सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार में वर्षापात कम हो रहा है इसलिये जल संचयन पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि आने वाले समय में ग्राउण्ड वाटर लेवल को संतुलित रखा जा सके।
शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।