Breaking News

समस्तीपुर में जहरीली शराब से पिता की मौत, बेटे की आंखों की गयी रोशनी

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

समस्तीपुर, 08 जनवरी (हि.स.)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के सरकारी दावों के बावजूद समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे ने अपनी दोनों आंखों की रोशनी गंवा दी।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है और गांव में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार ने मुसरीघरारी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

SHARDA
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, शराब पीने के कुछ ही देर बाद पिता-पुत्र की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। समुचित इलाज मिल पाता, इससे पहले ही पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा स्थायी रूप से दृष्टिहीन हो गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ दिलीप कुमार व एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बखरी बुजुर्ग गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीली शराब कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा है। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

एसडीओ, सीओ मुसरीघरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के समन्वय से प्रभावित इलाकों में जहरीली शराब के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इधर एक ही परिवार में हुई इस दोहरी त्रासदी ने जिले में शराबबंदी की हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस और संबंधित विभाग समय रहते सख्ती बरतते, तो अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लग सकता था और यह परिवार बर्बादी से बच जाता। सदर एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय -1 ने बताया कि फिलहाल पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें