फर्रुखाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव आम के बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में जांच में जुट गई । बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम मझोला के मजरा श्याम नगर स्थित अथर खां निवासी सुभानपुर का आम का बाग है। पेड़ के नीचे शुक्रवार को एक महिला का शव मिला। सूचना पर एएसपी, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्ट आमोद कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला के गले में निशान और उसकी जीभ बाहर निकल रही थी। इससे लग रहा था कि महिला की गला घोंट कर हत्या की गई है। महिला लाल रंग का स्वेटर, गुलाबी-सफेद रंग का कुर्ता, नीले रंग का प्रिंटिड लोअर पहने थी। पैरों में बिछिया थी, जिससे महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है। महिला का रंग गेहुंआ और उम्र लगभग 28 साल की होगी। यहां के लोगों से मृतका के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि महिला का शव किसी अन्य स्थान से लाकर यहां पर डाला गया है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव आम के बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में जांच में जुट गई ।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम मझोला के मजरा श्याम नगर स्थित अथर खां निवासी सुभानपुर का आम का बाग है। पेड़ के नीचे शुक्रवार को एक महिला का शव मिला। सूचना पर एएसपी, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्ट आमोद कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला के गले में निशान और उसकी जीभ बाहर निकल रही थी। इससे लग रहा था कि महिला की गला घोंट कर हत्या की गई है। महिला लाल रंग का स्वेटर, गुलाबी-सफेद रंग का कुर्ता, नीले रंग का प्रिंटिड लोअर पहने थी। पैरों में बिछिया थी, जिससे महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है। महिला का रंग गेहुंआ और उम्र लगभग 28 साल की होगी। यहां के लोगों से मृतका के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ