सीवान, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला चंवर से शुक्रवार की शाम एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। छपरा नगर थाना पुलिस ने बसंतपुर व भगवानपुर पुलिस के सहयोग से शव को बरामद किया। मृतका की पहचान रिवीलगंज थाना क्षेत्र के नयका बड़का बैजुटोली निवासी प्रवीण साह की 23 वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी के रूप में हुई है। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान मामले में सामने आ रही जानकारी बेहद चौंकाने वाली है। प्रेम विवाह के बाद ही आराध्या की जिंदगी मौत के अंधेरे में धकेल दी गई। पीड़ित पिता प्रवीण साह के बयान पर छपरा नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसा गांव निवासी दीपक कुमार साह से शादी की थी। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत आरोप है कि 12 अप्रैल की रात दीपक अपनी पत्नी को बाइक से लेकर निकला और इसके बाद आराध्या का मोबाइल हमेशा के लिए बंद हो गया। परिवार ने हर संभव तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच, मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब 21 अप्रैल को आरोपी दीपक ने पचरुखी की एक अन्य युवती से दूसरी शादी कर ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा पुलिस की सख्ती के आगे आखिरकार आरोपी टूट गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने पत्नी की हत्या कर शव को शहरकोला चंवर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव बरामद कर लिया। घटना ने एक बार फिर रिश्तों के नाम पर हो रहे अपराधों की भयावह सच्चाई उजागर कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी से आगे की पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला चंवर से शुक्रवार की शाम एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
छपरा नगर थाना पुलिस ने बसंतपुर व भगवानपुर पुलिस के सहयोग से शव को बरामद किया। मृतका की पहचान रिवीलगंज थाना क्षेत्र के नयका बड़का बैजुटोली निवासी प्रवीण साह की 23 वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी के रूप में हुई है।
मामले में सामने आ रही जानकारी बेहद चौंकाने वाली है। प्रेम विवाह के बाद ही आराध्या की जिंदगी मौत के अंधेरे में धकेल दी गई। पीड़ित पिता प्रवीण साह के बयान पर छपरा नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसा गांव निवासी दीपक कुमार साह से शादी की थी।
आरोप है कि 12 अप्रैल की रात दीपक अपनी पत्नी को बाइक से लेकर निकला और इसके बाद आराध्या का मोबाइल हमेशा के लिए बंद हो गया। परिवार ने हर संभव तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच, मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब 21 अप्रैल को आरोपी दीपक ने पचरुखी की एक अन्य युवती से दूसरी शादी कर ली।
पुलिस की सख्ती के आगे आखिरकार आरोपी टूट गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने पत्नी की हत्या कर शव को शहरकोला चंवर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
घटना ने एक बार फिर रिश्तों के नाम पर हो रहे अपराधों की भयावह सच्चाई उजागर कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी से आगे की पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।