Breaking News

सारण जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: प्रोफेशनल फोटोग्राफरों के संघ फोटोग्रार्स एसोसिएशन के जिला इकाई का सांगठनिक चुनाव सोमवार को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

शहर के डीएन गार्डन में आयोजित चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में दो सदस्यीय प्रेक्षक अमित कुमार सिंह और दुर्गेश कुमार ने अपनी उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मौके पर योगेन्द्र प्रसाद को जिलाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना को सचिव और श्री प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

खास बात यह रही कि काफी गहमा गहमी के बावजूद चुनाव निर्विरोध आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम ने बताया कि प्रदेश के निदेश पर सारण जिला में विगत 29 दिसम्बर से दो जनवरी तक सदस्यता अभियान चलाया गया। जिले में कुल 208 फोटोग्राफर ने विधिवत सदस्यता ग्रहण की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रेक्षकों की उपस्थिति में सोमवार को तीन एकल पदों के लिए उम्मीदवारी का पर्चा भरना था। कुल 125 सदस्य उपस्थित हुए। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए केवल एक-एक अभ्यर्थी ने उम्मीदवारी पेश किया। निश्चित समय के बाद तक किसी अन्य सदस्य ने अपना दावा सामने नहीं रखा। इस प्रकार तीनों पद के लिए निर्विरोध चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी। उन्होंने कहा कि सारण के फोटोग्राफरों ने सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न कर पूरे बिहार को एक अच्छा संदेश देने का काम किया है। यह दर्शाता है कि यहां के लोगों में एकता और आपसी सौहार्द भरपूर है। यह किसी भी संघ और संगठन की सफलता और मजबूती का आधार माना जाता है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

मौके पर नव चयनित पदाधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव कुमार डब्बू, संजीव सिंह, मोहन सिंह, प्रभात जी, रमेश कुमार, मो जमालुद्दीन, रूपेश जी, सुनील कुमार सिंह, अमित जी, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें