वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान रायगढ़, 02 जनवरी (हि.स.)। शहर के जूटमिल थाना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण करने के लिए थाने पहुंच गया । उक्त युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अवैध सम्बन्ध के शक में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेंत कर हत्या कर दी है और बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने उस शख्स को भी मारने का प्रयास किया जिसके साथ उसके नाजायज ताल्लुकात थे, मगर वह नाकाम रहा। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसौर क्षेत्र के ग्राम नवापारा निवासी सेतुलाल चौहान वर्तमान में अपनी पत्नी निशा चौहान के साथ जूटमिल थाना अंतर्गत चमड़ा गोदाम के पास रहता था और काम धंधा करता था। गुरुवार की रात सेतुलाल जूटमिल थाने पहुंचा और पुलिस को यह जानकारी दी कि इसने अपनी पत्नी की सांगीतराई नहर के पास हत्या कर दी है और उसके लाश को झाड़ियों के पास फेंक दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा एकबारगी तो पुलिस को पहले सेतुलाल की बातों पर विश्वास नहीं हुआ मगर जब वह बार बार एक ही बात दोहराता रहा तो पुलिस उसे लेकर घटना स्थल पहुंची जहां सचमुच निशा चौहान की रक्त रंजित लाश मिली. ऐसे में पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया और जब उससे पूछताछ की तो पूरा मामला अवैध सम्बन्ध की परिणीति निकला। आरोपित ने बताया कि, उसे शक था कि उसकी पत्नी का मोहल्ले के ही एक युवक के साथ अवैध सम्बन्ध है। इसी वजह से उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उस युवक को मारने के लिए गया और उसपर जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की मगर युवक भाग निकला। फिलहाल इस मामले में जूटमिल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की जांच विवेचना कर रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
रायगढ़, 02 जनवरी (हि.स.)। शहर के जूटमिल थाना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण करने के लिए थाने पहुंच गया । उक्त युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अवैध सम्बन्ध के शक में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेंत कर हत्या कर दी है और बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने उस शख्स को भी मारने का प्रयास किया जिसके साथ उसके नाजायज ताल्लुकात थे, मगर वह नाकाम रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसौर क्षेत्र के ग्राम नवापारा निवासी सेतुलाल चौहान वर्तमान में अपनी पत्नी निशा चौहान के साथ जूटमिल थाना अंतर्गत चमड़ा गोदाम के पास रहता था और काम धंधा करता था। गुरुवार की रात सेतुलाल जूटमिल थाने पहुंचा और पुलिस को यह जानकारी दी कि इसने अपनी पत्नी की सांगीतराई नहर के पास हत्या कर दी है और उसके लाश को झाड़ियों के पास फेंक दिया है।
एकबारगी तो पुलिस को पहले सेतुलाल की बातों पर विश्वास नहीं हुआ मगर जब वह बार बार एक ही बात दोहराता रहा तो पुलिस उसे लेकर घटना स्थल पहुंची जहां सचमुच निशा चौहान की रक्त रंजित लाश मिली. ऐसे में पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया और जब उससे पूछताछ की तो पूरा मामला अवैध सम्बन्ध की परिणीति निकला। आरोपित ने बताया कि, उसे शक था कि उसकी पत्नी का मोहल्ले के ही एक युवक के साथ अवैध सम्बन्ध है। इसी वजह से उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उस युवक को मारने के लिए गया और उसपर जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की मगर युवक भाग निकला।
विज्ञापन
फिलहाल इस मामले में जूटमिल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की जांच विवेचना कर रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ