Breaking News

छपरा बाजार समिति फल मंडी में हुआ इफ्तार और होली मिलन का संयुक्त आयोजन

1 Min Read

Chhapra: शहर के बाजार समिति स्थित फल मंडी में सोमवार की शाम आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए दुकानदारों द्वारा संयुक्त रूप से इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया तथा होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

समारोह का उद्देश्य आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का संदेश देना रहा। मंडी परिसर में पारंपरिक व्यंजनों के साथ इफ्तार की व्यवस्था की गई थी, वहीं होली के अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द और विश्वास को मजबूत करते हैं।

फल मंडी के अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव मोहम्मद शाकिर एवं कोषाध्यक्ष मिन्टू कुमार ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

DOON
विज्ञापन

अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि बाजार समिति की फल मंडी सदैव सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें