Chhapra: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा बिहार का साधारण सभा गोप होटल बड़ा तेलपा छपरा के सभागार में अध्यक्ष सुमन प्रसाद राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा बिहार की अध्यक्षता में समस्त पंजीकृत सदस्यों के स्वागत के साथ शुरू हुआ।
शाखा के महासचिव अर्जुन कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में कहा गया कि यदि संकल्प अडिग हो ता भौतिक रूप से बंद आँखें भी समाज को प्रगति का नया मार्ग दिखा सकती है। डिजिटल साक्षरता एवं आधुनिक कौशल विकास 5 अप्रैल 2026 को पटना कार्यालय में आयोजित भव्य डिजिटल साक्षरता कार्यशाला इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। जहाँ राँची विश्वविद्यालय और देश के अन्य विशेषज्ञों द्वारा दृष्टि दिव्यांग साथियों का स्क्रीन रीडर, टॉकबैक और आधुनिक कंप्यूटर टूल्स का लाइव प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे तकनीकी रूप से किसी पर आश्रित न रहें।
महासचिव अर्जुन कुमार सिंह ने आदित्य नारायण तिवारी, शशिकांत सिंह, मेघा कुमार और तमाम पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी एवं समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके प्रयासो का सराहना किया प्रतिवेदन के संबंध में राकेश किरण झा, मिथिलेश कुमार शर्मा, गौरी कुमारी द्वारा चर्चा की गई। तदोपरान्त शिवलाल सिंह, नीतिश कुमार के अनुमोदन के साथ ही सर्वसम्मति से प्रतिवेदन को पास किया गया।
अध्यक्ष के निर्देश पर विगत पिछले पाँच वर्ष के आय-व्यय शाखा के महासचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। तदोपरान्त महासचिव द्वारा वर्ष 2026-2027 का भावी बजट प्रस्तुत किया गया। जिसे भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
सभा के उपरान्त अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय महासचिव World Blind Union के एक विशेष मीटिंग attend करने हेतु इंडिया से बाहर है। अतः अधिकारिक रूप से निर्वाचित नई कार्यकारिणी की घोषणा परमानन्द द्विवेदी राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ नई दिल्ली भारत द्वारा किया गया।
नई निर्वाचित कार्यकारिणी का प्रारूप
- अर्जुन कुमार सिंह महासचिव
- सुमन प्रसाद अध्यक्ष
- राजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष
- सुधीर कुमार उपाध्यक्ष
- मोहम्मद फिरोज उपाध्यक्ष
- विभा झा महिला उपाध्यक्ष
- आदित्य नारायण तिवारी सचिव
- शशिकांत सिंह सचिव
- मिथिलेश कुमार शर्मा सचिव
- आफताब आलम युवा सचिव
- मुन्ना प्रसाद कोषाध्यक्ष
- कार्यकारिणी सदस्य
- विजय कुमार
- अलका रानी
- नीतिश कुमार
- मेघा कुमार
- दीपक कुमार कशवाहा
- लाल बाबू यादव
- युगत किशोर तिवारी
अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा को समाप्त किया गया। पुनः अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का परिचय एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके दौरान सीवान, खगड़िया, भागलपुर एवं दरभंगा के कलाकारों ने अपनी मधुर संगीत के माध्यम से नई कार्यकारिणी के प्रति अपना उद्गार व्यक्त किया और लोंगों का मनोरंजन किया। मुकेश कुमार सिंह संगीत शिक्षक केन्द्रीय विद्यालय छपरा, संजय राय तथा राकेश किरण झा ब्लाईंड स्कूल दरभंगा ने भी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। रमेश कुमार सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा कलाकारों को बधाई दी गई। श्री सिंह ने निर्वाचित नई कार्यकारिणी को मुख्य कार्यालय द्वारा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।



















