Chhapra: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आरडीएस पब्लिक स्कूल के चार होनहार विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार तथा अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र सौम्यंक गौतम ने 300 अंकों में से 212 अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं सुहानी कुमारी ने 300 में से 192 अंक, सुहानी कुमारी ने 300 में से 172 प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त अभिषेक मणि तिवारी ने 300 में से 157 अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सभी सफल विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 71 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार विद्यालय के निदेशक जगदीश सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और स्कूलों को ब’म से उड़ाने की धम’की, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। विद्यालय परिसर में छात्रों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय है कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा देशभर में आयोजित की जाती है, जिसमें चयनित छात्रों को सैन्य अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे में आरडीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे छपरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आरडीएस पब्लिक स्कूल के चार होनहार विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार तथा अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र सौम्यंक गौतम ने 300 अंकों में से 212 अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं सुहानी कुमारी ने 300 में से 192 अंक, सुहानी कुमारी ने 300 में से 172 प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त अभिषेक मणि तिवारी ने 300 में से 157 अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय के निदेशक जगदीश सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। विद्यालय परिसर में छात्रों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा देशभर में आयोजित की जाती है, जिसमें चयनित छात्रों को सैन्य अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे में आरडीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे छपरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।