Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी मालदा, 24 फरवरी (हि. स.)। कानून को हाथ में लेने की एक अमानवीय तस्वीर जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के बंगाल-बिहार सीमावर्ती कुशिदा हाट से सामने आई है। मोबाइल चोरी के संदेह में एक किशोर को दिनदहाड़े भरे बाजार में भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया। हाथ जोड़कर माफी मांगने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा गया। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर कुशिदा हाट में स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के शक में किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (जिसकी पुष्टि हिन्दुस्थान समाचार नहीं करता) में देखा जा सकता है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कई लोग किशोर को मारते नजर आ रहे है। भीड़ ने उसके कपड़े उतारने की भी कोशिश की। किशोर बार-बार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग नहीं रुके। वीडियो सामने आते ही इलाके में आक्रोश और निंदा का माहौल है। हाट जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह की ‘मध्ययुगीन बर्बरता’ को लेकर जागरूक नागरिकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति हरिश्चंद्रपुर थाना की ओर से बताया गया है कि वीडियो संज्ञान में आते ही किशोर को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानून हाथ में लेकर मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मालदा, 24 फरवरी (हि. स.)। कानून को हाथ में लेने की एक अमानवीय तस्वीर जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के बंगाल-बिहार सीमावर्ती कुशिदा हाट से सामने आई है। मोबाइल चोरी के संदेह में एक किशोर को दिनदहाड़े भरे बाजार में भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया। हाथ जोड़कर माफी मांगने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा गया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर कुशिदा हाट में स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के शक में किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (जिसकी पुष्टि हिन्दुस्थान समाचार नहीं करता) में देखा जा सकता है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कई लोग किशोर को मारते नजर आ रहे है। भीड़ ने उसके कपड़े उतारने की भी कोशिश की। किशोर बार-बार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग नहीं रुके। वीडियो सामने आते ही इलाके में आक्रोश और निंदा का माहौल है। हाट जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह की ‘मध्ययुगीन बर्बरता’ को लेकर जागरूक नागरिकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
हरिश्चंद्रपुर थाना की ओर से बताया गया है कि वीडियो संज्ञान में आते ही किशोर को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानून हाथ में लेकर मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ