Breaking News

होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल में होलिकोत्सव का हुआ आयोजन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: छपरा के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल, गुदरी राय चौक छपरा के प्रांगण में रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में विद्यालयी बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होलिकोत्सव समारोह मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

SHARDA
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक पर्वों और सामाजिक समरसता के संदेश के महत्व से अवगत कराना हैं साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना रहा हैं। इसके साथ ही समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रार्थना सभा से हुई। जिसमें बच्चों ने होली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर एक से बढ़कर एक सुंदर विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी खुशबू बिखेरते हुए नजर आये। एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाते हुए दिखे। होली गीत गा कर और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बच्चों द्वारा प्रस्तुत अनेक पारंपरिक होली गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वातावरण को रंगमय व आनंदमय बना दिया। विद्यालय परिसर में विद्यालय के चेयरमैन सह निदेशक सत्येन्द्र कुमार शर्मा बर्मन और विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक आशुतोष नाथ विद्यालय की सेक्रेटरी विनीता शर्मा, अजय कुमार सिंह, रंभा पाण्डेय, दिव्या झा, ऋचा झा, आशा कुमारी, राजा कुमार पंडित, आनंद कुमार,गोल्डी कुमारी, मिथलेश कुमार, आशीष सिंह, लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन सह निदेशक सत्येंद्र कुमार शर्मा बर्मन ने विद्यार्थियों समेत विद्यालय परिवार के सदस्यों को होली की शुभकामना देते हुए अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। अतः आप सभी खुशियों के साथ होली का पर्व मनाए। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कारों को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक आशुतोष नाथ ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे सभी के साथ सदैव मिल-जुलकर रहें और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें और भारतीय संस्कृति, पारंपरिक पर्वों और सामाजिक समरसता बनाये रखना चाहिए, विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कारों को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध रहता है इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहा। विद्यालय की सेक्रेटरी विनीता शर्मा ने
भी सबको शुभकामना दी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें