Breaking News

दोस्तों के साथ नव वर्ष की पार्टी मनाते हुए युवक संदिग्ध परिस्थितियों में 15वीं मंजिल से गिरा, मौत

2 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

नोएडा, 01 जनवरी (हि.स.)। थाना बिसरख क्षेत्र के आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में नए साल का जश्न युवक के लिए जानलेवा बन गया। पार्टी के दौरान सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

DOON
विज्ञापन

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि 31 वर्षीय विनीत सोसाइटी की 15वीं मंजिल पर फ्लैट में किराए में रहता था। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। 31 दिसंबर की देर रात को विनीत अपने फ्लैट पर दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रहा था। पार्टी के दौरान देर रात अचानक विनीत संदिग्ध परिस्थितियों में 15वीं मंजिल से नीचे गिर गया। विनीत के नीचे गिरते ही उसके दोस्त वहां से भाग निकले। इस बीच सोसाइटी के लोगों ने विनीत को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस दोस्तों के बारे में पता लगाकर उनसे पूछताछ कर रही है। विनीत मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के तरवारा गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विनीत के फ्लैट पर कौन-कौन लोग आए थे। इस बारे में भी जानकारी की जा रही है कि विनीत फ्लैट से खुद नीचे गिरा या किसी ने गिराया है। उनके अनुसार घटना की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें