Chhapra: छपरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर मोटरसाइकिल स्टंट और अमर्यादित गानों पर रिल्स बनाने पर सीआईबी छपरा और रेसुब पोस्ट ने रेल अधिनियम के तहत कारवाई की है। इस मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन को जब्त किया गया है। छह युवक गिरफ्तार सीआईबी छपरा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि छपरा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के आदेशानुसार सीआईबी छपरा और रेसुब पोस्ट छपरा स्टाफ द्वारा अपराधिक गतिविधि निगरानी व गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन सेकेंड इंट्री गेट व प्लेटफार्म नंबर 08 के सामने सर्कुलेटिंग एरिया से 4 युवकों को 3 मोटरसाइकिल पर प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में प्रतिबंधित स्थान पर स्टंट कर वीडियो बनाते हुए व 2 युवकों को प्लेटफार्म नंबर 8 पर बिना किसी अधिकार पत्र के आकर अमर्यादित गानों पर रिल्स बनाते, हो हल्ला न्यूसेंस कर कार्य सरकार में बाधा डालने पर गिरफ्तार किया गया। Horoscope | सावन कृष्ण नवमी पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल स्टंट और रिल्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट पर करते थे अपलोड उन्होंने बताया कि पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इन सभी द्वारा इस तरह के स्टंट और रिल्स का वीडियो बनाकर कई सोशल मीडिया साइट पर अपलोड किया जाता है। इसके संबंध में मौके की कार्यवाही के पश्चात रेल सुरक्षा बल पोस्ट छपरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट छपरा पर मुकदमा अपराध संख्या 32/26 से 34/26 u/s 159, 145, 146, 35/26 u/s 159, 145, 36/26 से 37/26 u/s 159, 145 रेल अधिनियम दिनांक 14.01.26 पंजीकृत किया गया है। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग इस कार्रवाई में संजय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक सीआईबी/छपरा, संजय कुमार राय उपनिरीक्षक/cib /छपरा, हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव सीआईडबी /छपरा, सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्रा रेसुब पोस्ट छपरा और कांस्टेबल राजनाथ यादव रेसुब पोस्ट छपरा की अहम भूमिका रही। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर मोटरसाइकिल स्टंट और अमर्यादित गानों पर रिल्स बनाने पर सीआईबी छपरा और रेसुब पोस्ट ने रेल अधिनियम के तहत कारवाई की है। इस मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन को जब्त किया गया है।
सीआईबी छपरा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि छपरा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के आदेशानुसार सीआईबी छपरा और रेसुब पोस्ट छपरा स्टाफ द्वारा अपराधिक गतिविधि निगरानी व गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन सेकेंड इंट्री गेट व प्लेटफार्म नंबर 08 के सामने सर्कुलेटिंग एरिया से 4 युवकों को 3 मोटरसाइकिल पर प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में प्रतिबंधित स्थान पर स्टंट कर वीडियो बनाते हुए व 2 युवकों को प्लेटफार्म नंबर 8 पर बिना किसी अधिकार पत्र के आकर अमर्यादित गानों पर रिल्स बनाते, हो हल्ला न्यूसेंस कर कार्य सरकार में बाधा डालने पर गिरफ्तार किया गया।
स्टंट और रिल्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट पर करते थे अपलोड
उन्होंने बताया कि पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इन सभी द्वारा इस तरह के स्टंट और रिल्स का वीडियो बनाकर कई सोशल मीडिया साइट पर अपलोड किया जाता है। इसके संबंध में मौके की कार्यवाही के पश्चात रेल सुरक्षा बल पोस्ट छपरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट छपरा पर मुकदमा अपराध संख्या 32/26 से 34/26 u/s 159, 145, 146, 35/26 u/s 159, 145, 36/26 से 37/26 u/s 159, 145 रेल अधिनियम दिनांक 14.01.26 पंजीकृत किया गया है।
इस कार्रवाई में संजय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक सीआईबी/छपरा, संजय कुमार राय उपनिरीक्षक/cib /छपरा, हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव सीआईडबी /छपरा, सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्रा रेसुब पोस्ट छपरा और कांस्टेबल राजनाथ यादव रेसुब पोस्ट छपरा की अहम भूमिका रही।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।