Breaking News

मां ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, हाथ काट खुदकुशी की कोशिश

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

अलवर, 17 अप्रैल (हि.स.)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि ऐसा महिला ने क्यों किया इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह परिजनों ने बच्चों को स्कूल के लिए जगाया। कई बार आवाज देने के बाद जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। मां शीला सैनी के हाथों पर धारदार हथियार से कट के निशान थे, जबकि पास में उसकी बेटी 4 वर्षीय गरीमा सैनी बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

परिजन तुरंत दोनों को राजगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मासूम गरीमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मां को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया। जहाँ घायल का उपचार चल रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मृतका के परिजन सूरज सैनी के अनुसार सभी एक ही मकान में रहते हैं। सुबह करीब 6 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुलने पर घटना का पता चला। बच्ची के गले पर दबाव के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राजेश मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फिलहाल आरोपित मां शीला सैनी का अस्पताल में इलाज जारी है और वह घायल अवस्था में है। पुलिस के अनुसार, महिला के होश में आने के बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें