Breaking News

पर्यवेक्षकों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सौंपा जिला और प्रखंडों में मजबूत कार्यकर्ताओं को चिह्नित करने का कार्यभार

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 8 जनवरी तक जिला और प्रखंडों का दौरा कर मजबूत और कमजोर नेतृत्वकर्ताओं को चिह्नित कर 9 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने दी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के दृष्टिगत विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जिला पर्यवेक्षकों को पंचायतों से लेकर प्रखंड और जिला स्तर पर मजबूत कांग्रेसजनों को चिह्नित करने का लक्ष्य भी दिया, साथ ही कमजोर नेतृत्वकर्ताओं को चिह्नित करने का रिपोर्ट भी सौंपने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए।

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संवाद, अनुशासन और सक्रियता आवश्यक है। आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला पर्यवेक्षकों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

बैठक में मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवीण सिंह कुशवाहा, कमलदेव नारायण शुक्ला, रौशन कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक, हसीब अनवर, शशांक शेखर, मनोज शर्मा, उमेश कुमार राम, डा0 राशीद फाकरी, रंजीत कुमार वाल्मीकी, शशि बी.पंडित सुधीर शर्मा, मृणाल अनामय, दौलत इमाम, राहुल पासवान, राजेन्द्र चौधरी, त्रिलोकी कुमार मांझी, नदीम अंसारी, राम शंकर कुमार पान, राजेश गर्ग, मिथिलेश कुमार निषाद, सत्येन्द्र नारायण , ओम प्रकाश मिश्र, हीरा सिंह वग्गा, राहुल सिंह चौहान, अमन कुमार, चिन्मय कृति सिंह, लालू सदा, अमर आजाद, मुन्द्रिका यादव, सुनील कुमार सिन्हा, पवन कुमार यादव, अभय जायसवाल
सहित नए नेतागण मौजूद रहें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें