Breaking News

राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी

3 Min Read

पटना, 25 अगस्त (हि.स.)। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार ने मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार सहित केंद्र सरकार तथा विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच सूचना एवं जनसंचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप नई व्यवस्थाओं को अपनाने तथा परस्पर समन्वय को सुदृढ़ करना रहा। सम्मेलन के दौरान सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न नीतिगत एवं व्यावहारिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रेस सूचना ब्यूरो और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क विभागों के बीच साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के क्षमता निर्माण के लिए भारतीय जनसंचार संस्थान की प्रशिक्षण सुविधाओं के उपयोग पर भी विचार किया गया।

DOON
विज्ञापन

सम्मेलन में वेव्स 2027 की रूपरेखा, वेव्स बाजार के माध्यम से बाजार तक पहुंच को मजबूत करने, सार्वजनिक सेवा प्रसारण अवसंरचना के विस्तार तथा राज्य-विशिष्ट कार्यक्रमों और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। फिल्म शूटिंग एवं लाइव इवेंट की अनुमति के लिए इंडिया सिने हब के सिंगल विंडो पोर्टल को अपनाने तथा सार्वजनिक सेवा प्रसारण में राज्यों की भागीदारी बढ़ाने पर विचार किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त प्रेस एंड रेजिट्रेशन ऑफ पेरिऑडिकल्स (पीआरपी) ऐक्ट, 2023 के अंतर्गत प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से डिजिटल व्यवस्था की ओर संक्रमण, ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में कम लागत वाले सिनेमा को प्रोत्साहन, सिनेमा हॉल में सुगम्यता मानकों के क्रियान्वयन तथा वैव एक्स स्टेट एकोसिस्टम को प्रभावी बनाने जैसे विषय भी सम्मेलन के एजेंडे में शामिल रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बिहार की ओर से सम्मेलन में भागीदारी राज्य की सूचना एवं जनसंपर्क व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो रही नई तकनीकों, डिजिटल माध्यमों और संस्थागत व्यवस्थाओं से और अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। सम्मेलन ने केंद्र और राज्यों के बीच अनुभवों एवं कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के साथ बेहतर समन्वय और क्षमता निर्माण के लिए साझा मंच प्रदान किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें