पटना, 29 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास तत्काल खाली करने को कहा है। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह आवास अब मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने अपने पत्र में बताया है कि 27 मई 2026 को जारी ज्ञापांक-4738(भ) के तहत 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी 39 हार्डिंग रोड स्थित नए आवास का अधिग्रहण करें और 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करें। पत्र में यह भी लिखा गया है कि इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार की मंजूरी प्राप्त है। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि, राबड़ी देवी और राजद को अपमानित करने के लिए किसी को आवंटित किया गया है यह आवास। ये ओछी राजनीति है, घृणित राजनीति है। सत्ता का आना जाना लगा रहता है। ये लोग राबड़ी देवी को आप अपमानित करना चाहते हैं। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 29 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास तत्काल खाली करने को कहा है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह आवास अब मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने अपने पत्र में बताया है कि 27 मई 2026 को जारी ज्ञापांक-4738(भ) के तहत 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है।
संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी 39 हार्डिंग रोड स्थित नए आवास का अधिग्रहण करें और 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करें। पत्र में यह भी लिखा गया है कि इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार की मंजूरी प्राप्त है।
राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि, राबड़ी देवी और राजद को अपमानित करने के लिए किसी को आवंटित किया गया है यह आवास। ये ओछी राजनीति है, घृणित राजनीति है। सत्ता का आना जाना लगा रहता है। ये लोग राबड़ी देवी को आप अपमानित करना चाहते हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।